असली मालिक का फ़र्ज़
सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आवेदन
श्रीमान लोकसूचना
अधिकारी,
ग्राम पंचायत मावा,
प.स. डीडवाणा,
नागौर|
विषय- सूचना के
अधिकार अधिनियम २००५ के तहत आवेदन|
सूचना के अधिकार अधिनियम २००५ के तहत मुझे
निम्न 1 से 7 बिन्दुओ पर सुस्पष्ट सूचनाये निरिक्षण हेतु उपलब्ध करवाये|
1.
जनवरी २०१५ से
सितम्बर २०१५ तक हमारी ग्राम पंचायत मावा में आयोजित की गयी समस्त आमसभाओ,
मीटिंग्स से सम्बंधित रजिस्टर, आमसभाओ में प्राप्त प्रस्ताव, प्रस्तावों पर की गयी
कार्यवाहियों सम्बंधित समस्त दस्तावेज|
2.
जनवरी २०१५ से
सितम्बर २०१५ तक हमारी ग्राम पंचायत मावा में स्वीकृत कराये गए समस्त विकास कार्यो
की वित्तीय स्वीकृति, तकनीकी स्वीकृति तथा कार्यालय आदेश|
3.
जनवरी २०१५ से
सितम्बर २०१५ तक हमारी ग्राम पंचायत मावा में संपन्न हुए तथा चल रहे समस्त विकास
कार्यो की जनवरी २०१५ से सितम्बर २०१५ तक की मासिक प्रगति रिपोर्ट|
4.
जनवरी २०१५ से
सितम्बर २०१५ तक हमारी ग्राम पंचायत मावा में अगर कोई विकास कार्य बंद अथवा
निर्धारित प्रगति गति से कम गति से संचालित हो रहा है तो उक्त कार्यो के बंद अथवा
कम गति से संचालित होने के कारणों की समीक्षा रिपोर्ट अथवा कार्यालय आदेश, आप
श्रीमान अथवा सरपंच महोदय द्वारा कार्यो के बंद अथवा कम गति से चलने पर जिम्मेवार
कारणों तथा व्यक्तियों के खिलाफ कोई नोटिस अथवा आदेश जारी किया है की प्रमाणित
प्रति|
5.
जनवरी २०१५ से
सितम्बर २०१५ तक हमारी ग्राम पंचायत मावा में कोई कैंप अथवा जनता( लोकतंत्र की
मालिक) के लिए कोई आयोजन किया गया हो तो उन सब से संबधित आदेश, जारी किये गए
नोटिस, कैंप के आयोजन हेतु विभिन्न फर्मो से प्राप्त कोटेशन तथा भुगतान किये गए
बिलों की प्रमाणित प्रति|
6.
जनवरी २०१५ से
सितम्बर २०१५ तक हमारी ग्राम पंचायत मावा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कुल कितने
शौचालयों का प्रस्ताव प्राप्त हुआ, किन किन
व्यक्तियों के लिए शौचालयों को स्वीकृति जारी की गयी, किन किन व्यक्तियों
ने शौचालयो का निर्माण पूर्ण कर लिया, CC हेतु प्राप्त शौचालयों के फोटोग्राफ्स,
भुगतान की गयी राशी से सम्बंधित समस्त दस्तावेज|
7.
जनवरी २०१५ से
सितम्बर २०१५ तक हमारी ग्राम पंचायत मावा में कोई सरकारी सामान अथवा सम्पति की
चोरी अथवा क्षति पहुंची है तो उसके खिलाफ आप श्रीमान ने कोई प्रतिक्रिया या FIR
दर्ज करवाई है तो उससे सम्बंधित समस्त दस्तावेज|
मुझे इन दस्तावेजो के निरिक्षण हेतु समय तथा
स्थान के बारे में प्रावधान अनुसार जल्द सूचित करे| आप मुझे सूचित करने के लिए
मुझसे मोबाइल अथवा ईमेल से सूचित कर सकते है ताकि पत्राचार में हम जनता ( लोकतंत्र
की मालिक) के धन का व्यय ना हो|
जिन दस्तावेजो की मुझे आवश्यकता होगी मै
निर्धारित शुल्क देकर निरीक्षण के दौरान उनकी प्रमाणित प्रति आपसे प्राप्त कर
लूँगा|
विधित रहे सूचना के अधिकार अधिनियम २००५ की धारा
6(3) के तहत आप सूचना प्राप्ति का कारण नहीं पूछ सकते|
अगर यह सूचना आपके कार्यालय से सम्बंधित नहीं है
तो सूचना के अधिकार अधिनियम २००५ की धारा 6(3) के तहत 5 दिवस के भीतर सम्बंधित
लोकसूचना अधिकारी को प्रेषित कर मुझे सूचित करे|
आवेदन के शुल्क के रूप में रुपये दस भारतीय डाक
का पोस्टल आर्डर क्रमांक 19F 917073 सलग्न है जिसमे Pay
To का कॉलम मैंने खाली छोड़ा है आप अपनी सुविधानुसार उसे भर लेवे|
दिनांक-12/Oct/2015
शुभकामनाओं सहित
अमरचन्द खत्री, खत्री सदन
ग्राम पोस्ट मावा
तह-डीडवाना, नागौर,
राजस्थान-332001
मोबाइल-9950367778
ईमेल-
amar07778@gmail.com
Comments
Post a Comment